Mise à niveau vers Pro

सबसे अच्छा कौन?

एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से तीन प्रश्न पूछेः-

1. किसका पुत्र सबसे अच्छा है?

2. किसका दाँत सबसे अच्छा है?

3. कौन-सा गुण सबसे अच्छा है?

कुछ देर सोचने के बाद दरबारियों ने उत्तर दिया, “हुजूर, एक राजा का पुत्र अच्छा है,

हाथी का दाँत अच्छा है, ज्ञान होना अच्छा गुण है।"

पर बादशाह इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए। जब बीरबल

आया तब उन्होंने यही सवाल बीरबल से किया।

कुछ पल विचारकर बीरबल

ने कहा, “बादशाह हुजूर, गाय का बछड़ा सबसे अच्छा है।

वह खेत जोतता है और उसके गोबर से खाद बनता है।

जब फ़सल तैयार होती है तब सभी को भोजन मिलता है।"

"दूसरे प्रश्न के उत्तर के रूप में हल का दाँत (हल का अगला भाग) सबसे अच्छा है।

वह धरती को जोतता है, मिट्टी को उपजाऊ बनाता है और अन्न उपजाता है।

अंततः साहस सबसे अच्छा गुण है।

बुद्धिमान होने पर भी साहस के अभाव में व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है...' बीरबल ने अपनी बात पूरी की।

अकबर और दरबारी बीरबल के उत्तर से प्रसन्न हो गए और उन्होंने बीरबल की खूब प्रशंसा की।
सबसे अच्छा कौन? एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से तीन प्रश्न पूछेः- 1. किसका पुत्र सबसे अच्छा है? 2. किसका दाँत सबसे अच्छा है? 3. कौन-सा गुण सबसे अच्छा है? कुछ देर सोचने के बाद दरबारियों ने उत्तर दिया, “हुजूर, एक राजा का पुत्र अच्छा है, हाथी का दाँत अच्छा है, ज्ञान होना अच्छा गुण है।" पर बादशाह इस उत्तर से संतुष्ट नहीं हुए। जब बीरबल आया तब उन्होंने यही सवाल बीरबल से किया। कुछ पल विचारकर बीरबल ने कहा, “बादशाह हुजूर, गाय का बछड़ा सबसे अच्छा है। वह खेत जोतता है और उसके गोबर से खाद बनता है। जब फ़सल तैयार होती है तब सभी को भोजन मिलता है।" "दूसरे प्रश्न के उत्तर के रूप में हल का दाँत (हल का अगला भाग) सबसे अच्छा है। वह धरती को जोतता है, मिट्टी को उपजाऊ बनाता है और अन्न उपजाता है। अंततः साहस सबसे अच्छा गुण है। बुद्धिमान होने पर भी साहस के अभाव में व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है...' बीरबल ने अपनी बात पूरी की। अकबर और दरबारी बीरबल के उत्तर से प्रसन्न हो गए और उन्होंने बीरबल की खूब प्रशंसा की।
1
·105 Vue ·0 Aperçu
Talkfever - Growing worldwide https://talkfever.com