Upgrade to Pro

👉👉ये मांडू का किला है। मांडू के सुल्तानों और मेवाड़ के महाराणाओं के बीच संघर्ष शुरू हुआ था उस समय जब मांडू के सुल्तान दिलावर गौरी ने मेवाड़ के महाराणा क्षेत्रसिंह पर आक्रमण किया। बाकरोल में हुए युद्ध में महाराणा क्षेत्रसिंह विजयी रहे।

👉मांडू के सुल्तान महमूद खिलजी को मेवाड़ के महाराणा कुम्भा ने पराजित करके कैद किया था। महमूद खिलजी ने अपने जीवनकाल में महाराणा कुम्भा से 8 युद्ध लड़े और हर बार महमूद को पराजित होकर लौटना पड़ा।

👉मांडू के सुल्तान गयासुद्दीन खिलजी को मेवाड़ के महाराणा रायमल के समय उड़ना राजकुमार पृथ्वीराज ने बन्दी बनाया था।

👉मांडू के सुल्तान महमूद खिलजी द्वितीय को महाराणा सांगा ने पराजित करके बन्दी बनाया व कुछ माह कैद में रखने के बाद उसे रिहा करते हुए मालवा का आधा राज्य भी उसे लौटा दिया।

👉मांडू के शासकों से इतने लंबे संघर्ष के बावजूद भी जब सुल्तान बाज बहादुर ने अकबर के खिलाफ बगावत की, तब उसे हिंदुस्तान में कहीं शरण मिली, तो वो भूमि मेवाड़ की थी और शरण देने वाले थे महाराणा उदयसिंह।
·166 Views ·0 Reviews
Talkfever - Growing worldwide https://talkfever.com