https://globaltalk.talkfever.com/story/ev-20-438506840?st=tyacHtsNr6crxgeNSmkbeWQS
https://globaltalk.talkfever.com/story/ev-20-438506840?st=tyacHtsNr6crxgeNSmkbeWQS
GLOBALTALK.TALKFEVER.COM
EV शोरूम में आग, ऊपरी मंजिल पर 20 लोग फंसे:इंदौर में पड़ोसियों ने छत से सीढ़ियां जोड़कर रास्ता बनाया, रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला
इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया। हादसा लसूड़िया इलाके में खालसा चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। पहले देखिए, हादसे की तस्वीरें… आग में फंसे लोगों को छत पर आने के लिए कहा आग अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में लगी थी। ऊपरी मंजिल पर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। धुआं भरने पर सांस लेने में तकलीफ हुई तो उनकी नींद खुली। उन्होंने नीचे देखा तो शोरूम से लपटें उठ रही थीं। इसी के बगल में सीढ़ियां बनी हैं, जिनके लपटों में घिर जाने के कारण ऊपर की मंजिलों से लोग नीचे नहीं आ पा रहे थे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में ही बनी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तुरंत सीढ़ियों और रस्सियों का इंतजाम किया। आग में फंसे लोगों को छत पर आने के लिए कहा। छत से सीढ़ियां जोड़कर बनाया रास्ता बाजू वाली इमारत के लोगों ने दोनों छतों के बीच सीढ़ि
0 Reacties 0 aandelen 380 Views 0 voorbeeld
bericht
Talkfever - Growing worldwide https://talkfever.com