https://globaltalk.talkfever.com/story/8-434854608?st=dCiDJd7F2sGKcGqP96QrNoqy
https://globaltalk.talkfever.com/story/8-434854608?st=dCiDJd7F2sGKcGqP96QrNoqy
GLOBALTALK.TALKFEVER.COM
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां थट्टे हक्कालु नदी में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है, जिनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब लोग नदी में मीठे पानी की सीप (मसल्स) इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। इस दुखद घटना के बाद दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि भटकल तालुक के शिराली गांव के करीब 14 लोग थट्टे हक्कालु नदी में मीठे पानी की सीप इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। यह स्थानीय समुदायों के लिए नदी किनारे किया जाने वाला एक मौसमी काम है। नदी में उतरते समय उन्होंने पानी के स्तर का सही अंदाजा नहीं लगाया और गहरे हिस्से में चले गए। इसी दौरान, जब पानी का बहाव अचानक तेज हुआ, तो एक या दो लोग बहने लगे। इसके बाद कुछ अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, जिससे और अधिक लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। जान गंवाने वाले मृतकों की हुई पहचान इस हृदय विदारक घटना में जान गंवाने वाले मृतकों क
0 Commenti 0 condivisioni 4K Views 0 Anteprima
post
Talkfever - Growing worldwide https://talkfever.com